बिजनौर, मई 28 -- बिजनौर। इंप्रेशन रेस्टोरेंट में रोटरी इंटरनेशनल के डिस्ट्रिक्ट 3100 के गवर्नर रोटेरियन नितिन अग्रवाल ने रोटरी क्लब गंगा का कार्य परीक्षण के लिए निरीक्षण किया । सर्वप्रथम क्लब अध्यक्ष डॉ राजीव कुमार अग्रवाल को क्लब के आम्र्स एण्ड सार्जेंट रोटेरियन संजीव शर्मा ने कालर पहनाया और डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नितिन अग्रवाल को रोटेरियन नवीन अग्रवाल ने कालर पहनाया और विधिवत गवर्नर मीटिंग का शुभारंभ किया। क्लब अध्यक्ष डॉ राजीव कुमार अग्रवाल और कोषाध्यक्ष नवीन अग्रवाल ने रोटरी इंटरनेशनल के गवर्नर रोटेरियन नितिन अग्रवाल को संयुक्त रूप से एक बुके भेट किया । उसके उपरांत गवर्नर नितिन ने क्लब के कार्यों का परीक्षण किया और सराहना की कि रोटरी क्लब गंगा बिजनौर जिले मे श्रेष्ठ कार्य कर रहा है किन्तु अभी भी और अच्छा कार्य करने की आवश्यकता है ताकि वह ...