प्रयागराज, मई 2 -- रोटरी इलाहाबाद की ओर से शनिवार को सिविल लाइंस स्थित एक होटल में डिस्ट्रिक्ट ऑफिशियल क्लब विजिट कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ. आशुतोष अग्रवाल ने कहा कि रोटरी इलाहाबाद का सामाजिक सरोकार सराहनीय है। क्लब की ओर से एसआरएन अस्पताल परिसर में स्थित पार्क में विभिन्न बीमारियों से बचाव और उपचार से संबंधित 13 बोर्ड लगाए गए। जन शिक्षण संस्थान में रोजगारपरक कार्यक्रम का बढ़ावा देने के लिए सामग्री वितरित की गयी। अध्यक्ष राजीव रंजन अग्रवाल ने क्लब की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि ने फिल्म धुरंधर पार्ट-टू में दाउद इब्राहिम यानी बड़े भाई साहब का किरदार निभाने वाले अभिनेता दानिश इकबाल और क्लब से जुड़े विशिष्ट पदाधिकारियों को सम्मानित किया। यह भी पढ़ें- रोटरी और इनरव्हील ने जरूरमंदों को बांटी सामग्र...