कानपुर, मई 14 -- कानपुर। रोटरी क्लब ऑफ कानपुर मेट्रो और वात्सल्य न्यास कानपुर शनिवार को हरिहर नाथ शास्त्री भवन, खलासी लाइन 'स्वास्थ्य क्षेत्र की चुनौतियां एवं स्वस्थ जीवनशैली' पर एक स्वास्थ्य प्रबंधन का आयोजन कर रहा है। इसमें मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता डॉ. अशोक कुमार वार्ष्णेय (राष्ट्रीय संगठन सचिव, राष्ट्रीय औषधि पादप बोर्ड आयुष मंत्रालय) भोपाल रहेंगे। विशिष्ट अतिथि डॉ उमेश पालीवाल उपस्थित रहेंगे। इसका उद्देश्य स्वास्थ्य के प्रति एक अभियान चलाना है। यह जानकारी गैंजेज क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान रोटरी क्लब ऑफ कानपुर मेट्रो की अध्यक्ष तरुणा सरदाना, सचिव अजय कुमार गुप्ता, विजय पुरवार, मधुकर श्रीवास्तव, वात्सल्य न्यास कानपुर के महामंत्री अजित अग्रवाल और मीडिया प्रभारी पं. कृष्ण कुमार दुबे, मुन्ना दुबे ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...