वाराणसी, मई 26 -- वाराणसी। रोटरी मंडल 3120 के वाराणसी रीजन की ओर से महमूरगंज स्थित होटल में उत्कृष्ट योजना पर बैठक हुई। इसमें वाराणसी परिक्षेत्र के 24 क्लबों के निर्वाचित पदाधिकारियों ने भाग लिया। मंडल सचिव प्रशांत नागर ने स्वागत संबोधन के साथ आगामी सत्र के विजन और लक्ष्यों पर प्रकाश डाला। क्षेत्रीय प्रमुख अनिल के. जाजोदिया ने वार्षिक कार्य योजना और सही कार्य पद्धति पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया। अंत में प्रश्नोत्तर, ओपन हाउस एवं फेलोशिप के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस दौरान क्षेत्रीय सचिव आयुष्मान सुरेका, अविनाश मेहरोत्रा, पुनीत कपूर, पवन सिंह, धर्मेन्द्र गोयल, अजित मेहरोत्रा, वरुण मूंदड़ा, श्याम वर्मा, प्रमोद सिंह मौजूद थे। यह भी पढ़ें- अभिताश गुप्ता चुने गए लायंस क्लब रॉयल के अध्यक्ष यह भी पढ़ें- चैम्बर एक्सीलेंस अवार्ड 2026 में कई प्रतिभ...