पूर्णिया, अप्रैल 12 -- पूर्णिया। अंतरराष्ट्रीय योगदिवस 2026 के उपलक्ष्य में एसएसबी क्षेत्रक मुख्यालय पूर्णिया के उप महानिरीक्षक मधुकर अमिताभ के निर्देश पर स्वास्थ्य और मानसिक शांति के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए स्थानीय रंगभूमि मैदान में छात्र-छात्राओं को योगाभ्यास कराया गया। सहायक कमान्डेंट संभु नाथ बर्मन द्वारा छात्र-छात्राओं को योग के महत्व के बारे में अवगत कराया गया। स्वस्थ जीवन के लिए प्रत्येक दिन कम से कम 40 मिनट योगाभ्यास करने की अपील की गयी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...