नई दिल्ली, नवम्बर 14 -- बेंगलुरु में पत्नी और उसके छह घरवालों को मौत के घाट उतारने के आरोपी इंदुशेखर का चौंकाने वाला बयान आया है। पुलिस के मुताबिक इंदुशेखर ने कहा कि सात लोगों को मारने के बाद वह अब शांति महसूस कर रहा है। इतना ही नहीं, उसने पुलिस से यह भी बताया कि उसकी पत्नी हर रोज उसे बेइज्जत किया करती थी। इसके अलावा उसने यह भी आरोप लगाया कि उसकी पत्नी उसे बहुत नुकसान पहुंचाती थी। आरोपी पर पत्नी और उसके अन्य रिश्तेदारों की हत्या कर शव अलग-अलग दफनाने का आरोप है।रिश्तेदारों से खाता था खार पूछताछ के दौरान, इंदुशेखर ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी के परिवार ने हमेशा उसकी पत्नी का ही समर्थन किया। वह लोग लगातार मेरे साथ बदसलूकी करते थे। साथ ही यह भी दावा किया कि उसकी पत्नी अक्सर उसे डांटती थी और उसे परिवार में अपमान सहना पड़ता था। पुलिस के मुता...