नई दिल्ली, सितम्बर 10 -- भिंडी की सब्जी घर में अक्सर एक ही तरह से बनती है। कभी प्याज वाली भिंडी तो कभी मसालेदार भिंडी। अगर आपको भी भिंडी पसंद है और हर बार वही स्वाद खाकर मन भर गया है, तो इस बार इसमें थोड़ा बदलाव कर सकते हैं। चाइनीज स्टाइल में बनी यह भिंडी रोज वाली सब्जी से स्वाद में काफी अलग लगेगी। इसमें मसालों का चटपटा स्वाद तो मिलेगा ही, साथ ही भिंडी का हल्का करारापन भी बना रहेगा। इसे दोपहर या रात के खाने में रोटी के साथ परोस सकते हैं। खास बात यह है कि इसे बनाने में बहुत ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ती। तो चलिए जानते हैं भिंडी को इस नए अंदाज में बनाने का आसान तरीका।चाइनीज भिंडी बनाने के लिए क्या चाहिए? इसके लिए आपको करीब 250 से 300 ग्राम भिंडी, एक प्याज, एक टमाटर, थोड़ी अदरक, दो हरी मिर्च, तेल, नमक, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसा...