नई दिल्ली, अक्टूबर 16 -- नवरात्रि के 9 दिनों का व्रत हैं और हर रोज एक जैसा फलाहारी भोजन बनाकर और खाकर ऊब चुकी हैं और कुछ नया आइटम बनाना चाहती हैं तो आज लंच में इन डिशेज को बनाकर ट्राई करें। बनाने में सिंपल और खाने में टेस्टी ये फलाहारी खाना घर में हर किसी को पसंद आएगा। तो बस नोट कर लें बचे हुए नवरात्रि के दिनों में कौन-कौन सी फलाहारी चीजें बनाकर खाई जा सकती हैं।कुट्टू का पराठा और शकरकंद के कबाब शकरकंद के कबाब बनाने के लिए उबले हुए शकरकंद को छील लें और उसमे हरी मिर्च, अदरक, भुना जीरा और सेंधा नमक डालकर मिक्स करें। थोड़े सी कुटी भुनी मूंगफली डालकर छोटे पेड़े तैयार करें और तवे पर घी डालकर सेंक लें। साथ में कुट्टू का पराठा बनाकर सर्व करें। साथ में खीरे का रायता भी दें। दोपहर के लिए ये कंप्लीट मील होगा।सिंघाड़े के लड्डू सिंघाड़े के आटे का हलवा...