दरभंगा, दिसम्बर 10 -- दरभंगा। समाहरणालय सभागार में मंगलवार को कौशल कुमार की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की मासिक समीक्षात्मक बैठक हुई। शैक्षणिक कार्यक्रमों, शिक्षा की गुणवत्ता, डिजिटल उपस्थिति प्रणाली तथा छात्रों को मिलने वाली शैक्षणिक सुविधाओं पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप आदि की गहन समीक्षा की गई। डीएम ने सभी बीईओ एवं डीपीओ को निर्देश दिया कि अपने-अपने कार्यक्षेत्र में पड़ने वाले सभी विद्यालयों में नियमित निरीक्षण सुनिश्चित करें, ताकि शैक्षणिक गतिविधियों का सही मूल्यांकन किया जा सके। उन्होंने कहा कि बीईओ प्रतिदिन पांच विद्यालयों का निरीक्षण सुनिश्चित करेंगे। शिक्षकों की ऑनलाइन उपस्थिति शत-प्रतिशत सुनिश्चित कराई जाए तथा अनुपस्थित पाए जाने वाले कर्मियों पर विधिसम्मत कार्रवाई करना सुनिश्चित करें। शैक्षणिक माहौल को ठीक करने के लिए डीएम ने कई महत्वप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.