मैनपुरी, दिसम्बर 10 -- ब्लॉक सदर स्थित पूर्व माध्यमिक एवं प्राथमिक विद्यालय शिवसिंहपुर पहुंचे डीएम अंजनी कुमार सिंह ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि उनकी बौद्धिक क्षमता का लाभ बच्चों तक पहुंचे ताकि विद्यार्थी भविष्य में विद्यालय और जनपद का नाम रोशन कर सकें। जो बच्चे नियमित विद्यालय नहीं आते, उनके अभिभावकों से संपर्क कर उन्हें प्रतिदिन विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित किया जाए। डीएम ने छात्रों को निर्धारित मीनू के अनुसार गुणवत्तापूर्ण मध्याह्न भोजन, फल और दूध समय से उपलब्ध कराने, विद्यालय में साफ-सफाई एवं मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त रखने पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। ऑपरेशन कायाकल्प के तहत अधिकांश विद्यालय 19 पैरामीटर्स पर संतृप्त हो चुके हैं, इसलिए उपलब्ध सुविधाओं के रख-रखाव में शिक्षक पूर्ण सहयोग दें। प्राथमिक विद्यालय में 69 पंजी...