हमीरपुर, जनवरी 29 -- हमीरपुर, संवाददाता। करीब 65 हजार की आबादी वाले जनपद मुख्यालय में रोज पांच टन कूड़ा निकल रहा है। जिसके निस्तारण को लेकर एमआरएफ सेंटर में आधुनिक मशीनें लगी हुई हैं। 32 सदस्यीय टीम सुबह से कूड़े के निस्तारण में लग जाती है। दो सालों में कूड़े से निकालकर करीब दो लाख रुपए का कबाड़ बेचा भी जा चुका है। अब सेंटर में सालों से डंप कूड़े की छटाई को लेकर ट्रोमर मशीन लगाई गई है। नगरीय क्षेत्र के विस्तार के बाद शहर की आबादी बढ़कर करीब 65 हजार के आसपास पहुंच गई है। जबकि वार्डों की संख्या अभी ज्यों की त्यों 25 है। इन वार्डों में डोर टू डोर कूड़े का कलेक्शन किया जा रहा है। इसके लिए अलग से 32 सदस्यीय टीम लगी हुई है, जो रिक्शों से डोर टू डोर कूड़े का कलेक्शन करने के बाद उसे एमआरएफ सेंटर में छांटती है। इसमें प्लास्टिक, कांच, कागज और गत्तों को अलग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.