एक संवाददाता, फरवरी 13 -- बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने के लिए बिहार पुलिस लगातार शराब तस्करों और पियक्कड़ों के खिलाफ अभियान चला रही है। इसी क्रम में मुंगेर जिले में भी आए दिन शराब से जुड़े मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। हालांकि, सोशल मीडिया पर व्यूज पाने और वायरल होने की होड़ में कुछ लोग कानून की अनदेखी करते हुए नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं, जो अब उनके लिए मुसीबत का कारण बनता जा रहा है। बीते मंगलवार को एक रील सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई, जिसके बाद लोगों के बीच शराबबंदी कानून को लेकर सवाल उठने लगे हैं। यह मामला मुंगेर जिले के पूरब सराय थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है, जहां एक महिला ने रोज डे के दिन अपने पति के साथ इंस्टाग्राम पर रील बनाई। वीडियो में महिला और उसका पति हाथों में गुलाब और शर...