नई दिल्ली, जनवरी 21 -- हमारे देश में अधिकतर लोगों के दिन की शुरुआत एक कप चाय के साथ होती है। कई लोग तो बिना चाय के बिस्तर से ही नहीं उठते और कुछ को तो दिन में कई कप चाय पीने की आदत होती है। खैर, ये बात भी सभी जानते हैं कि ज्यादा चाय पीने की आदत सेहत पर कितना नेगेटिव असर डाल सकती है। हालांकि ऐसा भी नहीं है कि आपको बिल्कुल ही चाय पीना छोड़ देना है। कुछ बातें बस ध्यान रखेंगे तो बिना नुकसान के चाय को एंजॉय कर पाएंगे। डायटिशियन श्रुति गोयल एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए बताती हैं कि रोजाना चाय पीने वालों को कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। छोटे छोटे बदलाव आपकी सेहत पर बड़ा असर डाल सकते हैं। तो चलिए जानते हैं उनके मुताबिक वो 3 बातें कौन सी हैं, जो हर टी लवर को ध्यान रखनी चाहिए।सुबह खाली पेट चाय पीना बिल्कुल अवॉइड करें ज्यादातर लोग सुबह खाली पेट उठत...