नई दिल्ली, अक्टूबर 7 -- हमारे देश में चाय महज एक ड्रिंक नहीं है, बल्कि लोगों की रोज की दिनचर्या का एक अहम हिस्सा है। ज्यादातर लोगों का दिन भी एक कप चाय के साथ ही शुरू होता है। अक्सर आपने कई लोगों को कहते सुना होगा कि हेल्दी रहना है तो चाय छोड़ना जरूरी है, पर जिन लोगों को चाय की आदत है उनके लिए ये नामुमुकिन सा हो जाता है। लेकिन क्या वाकई चाय हमारी सेहत के लिए इतनी नुकसानदायक है? इसपर फिटनेस कोच डॉ ज्योति श्रीवास्तव एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए बताती हैं कि चाय पूरी तरह छोड़ने की जरूरत नहीं है, बस इसे पीने के तरीके में बदलाव करना जरूरी है। अगर आप भी रोज चाय पीते हैं तो इन 3 गलतियों को दोहराने से बचें।डेली चाय पीते हैं तो ना करें ये 3 गलतियांगलती 1- बहुत ज्यादा गर्म चाय पीना बहुत से लोगों को तेज गर्म चाय पीने का शौक होता है। जबतक वो चाय को स...