नई दिल्ली, फरवरी 19 -- गेहूं की रोटी हमारी डाइट का एक अहम हिस्सा है। लंच से ले कर डिनर तक लोग ज्यादातर रोटियां ही खाते हैं। आमतौर पर गेहूं की रोटी हेल्दी ही मानी जाती है लेकिन ये कार्ब्स रिच होती है और इसमें ग्लूटेन होता है, जिस वजह से ब्लड शुगर लेवल बढ़ना, मोटापा या पाचन से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं। अब ऐसा बिल्कुल भी नहीं है कि आपको गेहूं की रोटी खाना ही छोड़ देना है। बस कुछ छोटे-छोटे बदलाव करेंगे तो ये और भी ज्यादा पौष्टिक हो जाएगी। जब भी रोटी बनाते हैं, उसमें कुछ चीजें एड कर दें, इससे ये टेस्टी भी बनती है और ज्यादा हेल्दी भी हो जाती हैं। न्यूट्रीशनिस्ट शेफाली मंधन ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए ऐसी ही टिप्स शेयर की हैं, जो गेहूं की रोटी को और हेल्दी बनाने का काम करती हैं। आइए जानते हैं।सब्जियां डालकर गूंथे आटा गेहूं का आटा गूंथते हु...