हमीरपुर, मई 17 -- हमीरपुर, संवाददाता। नेशनल से लेकर स्टेट हाईवे और लिंक मार्गों में 20 दिनों में हुए दर्दनाक हादसों में 21 लोगों की जानें चली गई और 50 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से कुछ हमेशा के लिए दिव्यांग हो गए हैं। जिन्हें अब अपना जीवन बैसाखी के सहारे काटना होगा। कोई भी दिन ऐसा नहीं जा रहा है, जिस दिन सड़कें खून से सुर्ख न हो रही हो। इन हादसों को रोकने के लिए जो भी इंतजाम के दावे किए जाते हैं वो सबके सब बौने साबित हो रहे हैं। 20 दिन पहले दर्दनाक हादसे की शुरुआत 27 अप्रैल की रात को हुई। कुरारा थाने के डामर गांव निवासी करन कुशवाहा के पुत्र रमाकांत की बारात महोबा जनपद के कबरई थानाक्षेत्र के पहरा गांव को निकली थी। छिरका के निकट ही बारातियों की वैन की गिट्टी से लोड ट्रेलर से टक्कर हो गई। हादसे में वैन में चालक 42 वर्षीय कमल...