नई दिल्ली, नवम्बर 29 -- काली मिर्च का इस्तेमाल आमतौर पर मसालों के रूप में किया जाता है। वहीं काली मिर्च को सर्दी-जुकाम में काढ़ा बनाने के लिए भी यूज करते हैं। लेकिन केवल खाने में तीखापन लाने या फिर सर्दी-जुकाम ठीक करने में ही काली मिर्च का यूज नहीं होता। बल्कि ये सेहत के लिए भी कई तरह से फायदा पहुंचाता है। जब हम रोजाना काली मिर्च को हर दिन खाने में यूज करते हैं तो इससे शरीर को इस तरह के फायदे मिलते हैं।हल्दी के फायदे बढ़ा देती है काली मिर्च हल्दी का इस्तेमाल शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए किया जाता है। वहीं हल्दी में मौजूद करक्यूमिन कंपाउंड बॉडी को डिटॉक्स करने में मदद करते हैं। करक्यूमिन कंपाउंड को तेजी से बॉडी में अब्जॉर्ब करने के लिए काली मिर्च मदद करती है। रोज के खाने में हल्दी और काली मिर्च का इस्तेमाल फायदेमंद होता है।ब्लड में क्लॉ...