नई दिल्ली, अक्टूबर 1 -- रोटी हमारी रोज की थाली का एक ऐसा हिस्सा है, जिसके बिना ज्यादातर लोगों का खाना अधूरा लगता है। सुबह हो या दोपहर का खाना, रोटी बनाना आसान भी है और इसे रोज की डाइट में शामिल करना भी काफी आसान होता है। लेकिन अगर आप अपनी डाइट में प्रोटीन बढ़ाना चाहते हैं, तो सिर्फ दाल, सब्जी या दूसरी चीजों पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं है। अपनी रोज की रोटी में भी थोड़ा सा बदलाव करके इसे ज्यादा पौष्टिक बनाया जा सकता है। इसके लिए रोटी का स्वाद और बनाने का तरीका पूरी तरह बदलने की जरूरत नहीं होगी। बस आटा तैयार करते समय कुछ ऐसी चीजों को शामिल करना होगा, जो रोटी में प्रोटीन की मात्रा बढ़ाने में मदद करें। तो आइए जानते हैं रोटी में प्रोटीन बढ़ाने के आसान तरीके।1. आटे में बेसन मिलाएं रोटी के आटे में बेसन मिलाना प्रोटीन बढ़ाने का आसान तरीका है। आप ...