नई दिल्ली, अगस्त 5 -- सुबह की शुरुआत हो या शाम की थकान मिटानी हो, एक कप गरमा-गरम चाय पी कर मजा आ जाता है। अगर आप एक टी लवर हैं, तो बढ़िया चाय की कीमत आप से बढ़कर भला कौन जान सकता है। वैसे चाय तभी ज्यादा टेस्टी लगती है, जब गाढ़ी और मलाईदार हो। इसके लिए कुछ लोग चाय में मिल्क पाउडर एड करते हैं, जिससे बड़ी क्रीमी चाय बनती है। लेकिन अगर घर में मिल्क पाउडर ना हो, तब भी आप टेस्टी चाय बना सकते हैं। इसके लिए बस कुछ बातें ध्यान रखनी है और लास्ट में आपको एक चीज एड करनी है, जो अमूमन घर पर मिल ही जाती है। हम बात कर रहे हैं मलाई की, जो चाय को गाढ़ा तो बनाती ही है, साथ ही चाय ज्यादा स्वादिष्ट भी बनती है। तो चलिए जानते हैं इसे चाय में कब और कैसे एड करना है।चाय को गाढ़ा और टेस्टी बनाएगी ये 1 चीज चाय को गाढ़ा और टेस्टी बनाना है, तो उसमें थोड़ी सी दूध की मल...