फतेहपुर, मई 23 -- बिंदकी। भैंसौली गांव में पांच सौ रुपये दिहाड़ी कमाकर परिवार पालने वाले मजदूर को लेखपाल ने रिपोर्ट में लखपती बना दिया। बगैर किसी जांच और सत्यापन के गरीब की वार्षिक आय 4.2 लाख और माह में 35 हजार दर्ज कर दी। प्रमाण पत्र देखकर परिजनों तक के होश उड़ गए। उन्होंने मामले की शिकायत अधिकारियों से की है। रूबीना खातून का पति गांव में मजदूरी करके गुजर-बसर करता है। मेहनताना कम मिलने से इन दिनों परदेश में जाकर मजदूरी कर रहा है। मजदूर की पत्नी के आय प्रमाण पत्र में वार्षिक 4.2 लाख और मासिक आय 35,000 दर्ज करके जारी कर दिया गया। प्रमाण पत्र में वार्षिक और माह की आय देखकर परिजन भी हैरत में पड़ गए। इससे जिम्मेदार लेखपाल की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। पत्नी एसडीएम के दफ्तर पहुंची और शिकायत दी है। गलत रिपोर्ट को सही करने व संबंधित के खिल...