रोजो पर्व पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धा, खुशहाली एवं अच्छी फसल की कामना की
चाईबासा, जून 15 -- राजनगर : रोजो पर्व के पावन अवसर पर राजनगर प्रखंड के भीमखांदा में भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना और जलाभिषेक का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु शिव मंदिरों में पहुंचे और विधि-विधान के साथ पूजा कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं अच्छी फसल की कामना की। श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जल, दूध, बेलपत्र, भांग और धतूरा अर्पित कर भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया। पूजा के दौरान मंदिर परिसर "हर-हर महादेव" के जयघोष से गूंज उठा, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। कई श्रद्धालुओं ने दुग्धाभिषेक कर अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति की प्रार्थना की। स्थानीय ग्रामीणों एवं पूजा समिति के सदस्यों ने श्रद्धालुओं की सुविधा और सेवा व्यवस्था में सक्रिय भूमिका निभाई। यह भी पढ़ें- रोजो पर्व पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धा, खुशहाली एवं अच्छी फ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.