सराईकेला, जून 16 -- सरायकेला। रोजो पर्व के अवसर पर सरायकेला प्रखंड के कांदागोडा एवं दूधी गांव में भव्य छऊ नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा शामिल हुए। उन्होंने कार्यक्रम का उद्घाटन किया और कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना और मंच पूजन के साथ हुई, इसके बाद कलाकारों ने धार्मिक, पौराणिक एवं काल्पनिक कथाओं पर आधारित आकर्षक छऊ नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। पारंपरिक वेशभूषा, मुखौटों और लयबद्ध प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया. कलाकारों की शानदार प्रस्तुति पर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं। इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने कहा कि छऊ नृत्य हमारी समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर है । यह भी पढ़ें- जिले में धूमधाम के साथ मनाया...