बगहा, अगस्त 26 -- बेतिया। बुधवार को मुस्लिम समाज के लोगों ने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन को उल्लास पूर्वक मनाया। जिले के अलग-अलग प्रखंडों में भी इस अवसर पर बाइक जुलूस निकाला गया जिसमें बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने हिस्सा लिया। कई लोगों के द्वारा इस अवसर पर मस्जिदों में विशेष नमाज पढ़ा गया और हजरत मोहम्मद के आदर्शों के बारे में जानकारी दी गई। कुछ लोगों के द्वारा इस अवसर पर असहाय लोगों के बीच में खैरात भी बांटा गया। यह भी पढ़ें- Buxar News: जुलूस-ए-मोहम्मदी से गूंजा शहर, अमन व भाईचारे का दिया संदेशहजरत मोहम्मद के संदेश इधर, नगर के मौलाना नजमुद्दीन कासमी ने बताया कि हजरत मोहम्मद के नाम पर खैरात और सदका किया गया। इस अवसर पर हजरत मोहम्मद के संदेश का जिक्र करते हुए बताया गया कि पैगंबर साहब को पूरी दुनिया के लिए रहमत बनाकर भे...