बरेली, फरवरी 24 -- रमजान की शुरुआत के साथ ही शहर के बाजारों में रौनक लौट आई है। रोजेदार दिनभर इबादत के बाद शाम होते ही खरीदारी के लिए बाजारों का रुख कर रहे हैं। इफ्तार से पहले खजूर, फल और शरबत की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है। कई स्थानों पर लोगों को खरीदारी के लिए इंतजार भी करना पड़ रहा है। कपड़े, टोपी और इत्र की दुकानों पर भी अच्छी खासी चहलपहल देखी जा रही है। दुकानदार आतिफ शमसी का कहना है कि रमजान के पहले ही सप्ताह में बिक्री में इजाफा हुआ है। शाम ढलते ही बाजारों में भीड़ बढ़ने लगती है, जो इफ्तार के समय तक चरम पर पहुंच जाती है। तरावीह की नमाज के बाद भी बाजारों में खरीदारी का दौर जारी रहता है। परिवार के साथ लोग देर रात तक बाजारों में नजर आ रहे हैं। कई प्रमुख बाजार आधी रात तक खुल रहे हैं, जिससे छोटे व्यापारियों को भी फायदा मिल रह...