सीवान, मार्च 14 -- सीवान, हिसं.। रमजान का पाक महीना मुस्लिम समुदाय के लिए बेहद खास माना जाता है। पूरे महीने रोजा, नमाज व इबादत के बाद जब रमजान अपने आखिरी दिनों में पहुंचता है, तब आने वाला आखिरी शुक्रवार अलविदा जुमा कहलाता है। रमजान का आखिरी जुमा मुसलमानों के लिए बहुत मुबारक व खास दिन माना जाता है। इस दिन मस्जिदों में बड़ी संख्या में लोग नमाज अदा करते हैं और अल्लाह से अपने गुनाहों की माफी मांगते हैं। बहरहाल, शहर के चौक बाजार बड़ी मस्जिद समेत दरबार मस्जिद, ग्यारहवीं मस्जिद, बेलाल मस्जिद, हाफिजी चौक मस्जिद, पुराना किला, नई किला मस्जिद, नूर अक्शा मस्जिद, आसी नगर मस्जिद, सर सैयद कंपाउंड मस्जिद, रजिस्ट्री कचहरी मस्जिद समेत अन्य मस्जिदों में रोजेदारों ने रमजान के चौथे जुमा की नमाज अदा की। इस दौरान रमजान के जुमा की फजीलत बयान करते हुए शहर के चौक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.