चंदौली, मार्च 6 -- टांडा कला, हिन्दुस्तान संवाद। रमजान के पाक माह के 15वें रोजे की कुरान तरावीह मस्जिद के इमाम हाफिज आतिफ खान द्वारा पढ़ कर खत्म की गयी। इस अवसर पर शुक्रवार को अपने मुल्क व पूरी दुनियां में भाई-चारा और अमन चौन के लिए दुआ की गयी। इसके साथ ही बरकतों और रहमतों वाला रमजान का महीना आधा पूरा हो गया। नमाज में बड़ी संख्या में रोजेदार और नमाजी शामिल हुए। रमजान के दौरान फर्ज की नमाज के बाद रोजाना बयान भी होता है, जिसमें रोजे की अहमियत, इबादत और इस्लाम की बुनियादी बातों पर रोशनी डाली जाती है। अपने बयान में उन्होंने जकात और फित्रा की अहमियत भी बताई। उन्होंने कहा कि इस्लाम में जकात गरीबों और जरूरतमंदों की मदद करने का एक अहम जरिया है। इस मौके पर हाजी, नेसार अहमद, रुहूल अमीन, हाफिज परवेज, डॉ. रुहुल इस्लाम, हफिज सरताज, मौलाना हारून, जावेद म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.