काशीपुर, मार्च 13 -- काशीपुर। क्षेत्र में रमजान के अंतिम शुक्रवार (अलविदा जुमा) पर मस्जिदों में भारी भीड़ के साथ विशेष नमाज अकीदत और एहतराम के साथ अदा की गई। रोजेदारों ने देश में अमन-चैन, भाईचारे और सुख-समृद्धि के लिए दुआएं मांगीं। इसके बाद खतीबों ने जुमातुल विदा का खुतबा पढ़ा। यह नमाज मोहल्ला बांसफोड़ान जामा मस्जिद, कटोराताल स्थित बाबा भुल्लन शाह मस्जिद, काजीबाग, अल्ली खां, थाना साबिक, लक्ष्मीपुर पट्टी, जसपुर खुर्द, पक्काकोट समेत शहर की सभी मस्जिदों में पढ़ी ही। नमाज के बाद मुल्क की तरक्की, अमन-चैन और भाईचारे के लिए दुआएं मांगी गईं। इमामों ने नमाज से पहले अलविदा जुमे की फजीलत और रोजेदारों को जकात, फितरे आदि की अदायगी के बारे में जानकारी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...