बलिया, मार्च 10 -- बलिया, संवाददाता। रमजानुल मुबारक के पाक महीने में मुस्लिम लोगों ने मंगलवार को एहतराम के साथ 20वां रोजा रखा। रोजेदारों ने मस्जिदों में खुदा की इबादत के साथ ही कुरआनपाक की तिलावत भी की। विभिन्न मस्जिदों में रोजेदारों ने पांच वक्त की नमाज के साथ एशा के वक्त तरावीह की बीस रेकात विशेष नमाज भी अदा की और अल्लाह से अपनी गुनाहों की माफी के लिए दुआएं मांगी।दोपहर बाद से घरों में मुस्लिम महिलाएं इफ्तार के लिए विभिन्न तरह पकवान की तैयारी में लग गई। शाम को मस्जिदों से मगरीब की अजान की पुकार सुनकर रोजेदारों ने खजूर व पानी से रोजा खोला और चना की घुघनी, पकौड़ी, चिप्स, फल आदि से इफ्तार किया। रसड़ा हिसं के अनुसार कस्बा और ग्रामीण इलाकों में मुस्लिम लोगों ने मंगलवार को बीसवां रोजा रखा। मस्जिदों में इबादत और कुरआन की तिलावत की। शाम को मगरीब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.