प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 20 -- रमजान पाक महीने के आखिरी जुमा (अलविदा) की नमाज शुक्रवार को रोजेदारों ने मस्जिदों में खुशनुमा माहौल में पढ़ी। पहले से अलर्ट पुलिस पैदल गश्त करने के साथ संवेदनशील स्थलों की ड्रोन से निगरानी करती रही। पुलिस की निगरानी में रोजेदारों ने शहर सहित ग्रामीण इलाके की मस्जिदों में नमाज पढ़ी। अलविदा की नमाज को लेकर शुक्रवार सुबह से ही रोजेदारों में उत्साह दिखने लगा था। रोजेदार नजदीकी मस्जिद जाने और नमाज में शामिल होने की तैयारियां करने में जुटे दिखे। दोपहर होते ही तमाम रोजेदार सफेद कुर्ता-पायजामा और सिर पर टोपी लगाए मस्जिदों की ओर जाते दिखे। निर्धारित समय पर शहर के जेल रोड स्थित जामा मस्जिद सहित सभी मस्जिदों में मौलाना ने जुमे की नमाज अता करवाई। रोजेदारों ने मुल्क की सलामती और बंदों के लिए अमन चैन की दुआ मांगी। मौलाना ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.