लोहरदगा, मार्च 13 -- लोहरदगा, संवाददाता। रमजान उल मुबारक महीने के अलविदा जुमे की नमाज शुक्रवार को जिले के सभी मस्जिदों में अदा की गई। शहर के जामा मस्जिद, मोती मस्जिद, मस्जिद ए कुरैश, मस्जिद ए बलाल, बंगले वाली मस्जिद, मस्जिदे गौस-ए-पाक, ताजउल मुनीर, मस्जिदे अतार, पावरगंज, मस्जिद ए रशीद सहित तमाम मस्जिदों में हजारों की संख्या में मुस्लिम धर्मावलंबियों और रोजेदारों ने जुमे की नमाज अदा कीं। लोगों ने जुमे की नमाज अदा कर देश में अमन-चैन की दुआएं मांगी। इस्लाम धर्मावलंबियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए मुख्य पथ पर नमाज के दौरान सभी वाहनों का प्रवेश रोका गया था। लोगों ने मस्जिदों में पूरे आस्था और विश्वास के साथ नमाज अदा की। इसमें बच्चे, युवा और बूढ़े सभी शामिल थे। जुमे की नमाज को लेकर भी लोगों में एक अलग ही उल्लास छाया हुआ था। जामा मस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.