अमरोहा, मार्च 21 -- शनिवार सुबह ईद-उल-फितर का त्योहार जिलेभर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह में ईदगाह व मस्जिदों में रोजेदारों ने अकीदत के साथ नमाज पढ़ी। नमाजियों ने मुल्क व कौम की तरक्की के लिए दुआ मांगी। एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। अमरोहा शहर में बिजनौर मार्ग स्थित ईदगाह पर सुबह से ही नमाजियों का पहुंचना शुरू हो गया। यहां 7:30 बजे नमाज पढ़ाई गई। नमाज के बाद मुल्क व कौम की तरक्की की दुआ की गई। नमाजियों ने एक-दूसरे को गले मिलकर मुबारकबाद दी। विभिन्न समाजसेवी संगठनों संग राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों ने नमाजियों का स्वागत किया। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। बतौर एहतियात बिजनौर मार्ग पर ट्रैफिक भी रोक दिया गया। नमाज शांतिपूर्वक संपन्न होने के बाद ही ट्रैफिक सुचारू किया गया।वहीं गजरौला क्षेत्र में शनिवार सुबह 70 मस्...