आजमगढ़, मार्च 19 -- सगड़ी। अंजान शहीद केशवपुर स्थित एक स्कूल में गुरुवार को रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री अंबिका चौधरी ने कहा कि रोजेदारों को इफ्तार कराना नेक कार्य है। देश में कुछ वषोँ से आपसी भाईचारा समाप्त हो रहा है। हिंदू-मुस्लिम के बीच की खाई बढ़ने लगी है। इफ्तार पार्टी में पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव, विधायक नफीस अहमद, विधायक एचएन सिंह पटेल, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भाजपा अरविंद जायसवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह, मनीष मिश्रा पिंटू, मिर्जा आरिफ बेग, मिर्जा महफूज बेग, डॉ. मोहम्मद शाहेदीन, मिर्जा असद बेग आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...