सीवान, मार्च 16 -- हसनपुरा, एक संवाददाता। रमजान उल मुबारक माह अंतिम दिनों में चल रहा है। जहां प्रखंड अंतर्गत 25 वां रोजा रविवार को रोजेदारों ने रख खुदा की इबादत की। इस बार रमजान के पाक व बा-बरकत महीने के हर एक रोजे को छोटे छोटे मासूम रोजेदारों भी रोजा रख अपने बड़ों के साथ इबादत पूरा कर रहे हैं। वहीं मौलाना काशिफ रज़ा ने कहा कि पूरे इलाके में इस बार के रमजान उल मुबारक माह में मासूम बच्चे रोजे रख इबादत को पूरा कर रहे हैं। उन्होंने वैसे रोजेदारों के लिए खुदा से दुआए मगफिरत करते हुए कहा कि वैसे मासूम और बुजुर्ग जो कि रमजान के मौके से रोजे रख खुदा की इबादतें की अल्लाह उन्हें सेहतेयाब और तंदुरुस्ती अता करे। वहीं नौजवानों के लिए भी दुआए मगफिरत करते हुए कहा कि इस पाक व बा-बरकत महीने में रोजे की अहमियत समझ, मिल्लत और दीनी पैग़ाम पर अमल करते हुए अप...