रामपुर, मार्च 20 -- सैदनगर। स्वार टांडा के पूर्व विधायक एवं पूर्व मंत्री हाजी निसार हुसैन की 8वीं बरसी पर मीरापुर मीरगंज में आयोजित जलसे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उलेमाओं ने मुल्क की सलामती और खुशहाली के लिए दुआ कराई। रामपुर जिला पंचायत के सदस्य मुस्तफा हुसैन ने कहा कि स्वार टांडा और चमरौआ क्षेत्र के विधायक बनने के बाद पूर्व मंत्री हाजी निसार हुसैन ने अपने कार्यकाल में जो विकास कार्य करवाए, वो आज भी ऐतिहासिक है। खवाजा मस्जिद के इमाम मौलाना रिज़वान मर्कज़ी ने कहा रमजान के महीने में सभी लोगों को नेक रास्ते पर चल कर समाज में प्यार और भाईचारा कायम करना चाहिए। रोजेदारों को रोजा इफ्तार कराने वाले को भी अल्लाह ताला सवाब अता फरमाता है। कार्यक्रम में उपस्थित मौलाना रिजवान मर्कज़ी, मौलाना मो. फईम रजा, इमाम मो. नवी, हाफिज सफदर अली आदि रहे।
हिंद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.