मुंगेर, फरवरी 27 -- मुंगेर, निज संवाददाता। शहर में खुले में मछली की बिक्री पर जिला प्रशासन और नगर निगम द्वारा लगाई गई रोक के बाद मछली विक्रेता महिलाओं में हड़कंप मच गया है। गुरुवार को अपनी आजीविका बचाने की गुहार लेकर सहनी समाज की दर्जनों महिलाएं जिलाधिकारी कार्यालय पहुंची। हालांकि, डीएम से मुलाकात न होने के कारण उन्हें निराश होकर लौटना पड़ा। नगर निगम के अधिकारियों ने नोटिस जारी कर 5 मार्च तक खुले में मछली बेचना पूरी तरह बंद करने का निर्देश दिया है। आदेश का उल्लंघन करने पर 5,000 रुपये जुर्माने की चेतावनी दी गई है। महिलाएं पिछले 50 वर्षों से जिला स्कूल, लल्लू पोखर, खान काह और जमालपुर जैसे प्रमुख स्थलों पर फुटपाथ किनारे मछली बेचती आ रही हैं। महिलाओं ने बताया कि वे प्रतिदिन मछली बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करती हैं। उनका कहना है कि अचानक इस प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.