शाहजहांपुर, जनवरी 5 -- रोजा। रोजा में रेलवे के अवैध रास्ते पर ट्रेन से हुई पांच मौतों के बाद रेलवे बोर्ड ने सख्त रुख अपनाया है। इस बीच निवर्तमान डीआरएम संग्रह मौर्य का तबादला कर दिया गया और पूर्व डीआरएम राजकुमार सिंह को चार्ज दिया गया। रविवार को नए डीआरएम रोजा पहुंचे और वित्त एवं संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना तथा सांसद अरुण सागर के साथ घटना स्थल का निरीक्षण किया। डीआरएम राजकुमार सिंह ने मौके पर कर्मियों से आवश्यक जानकारी ली और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए उचित कदम उठाने का निर्देश दिया। वित्त एवं संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना ने अवैध रास्तों की समीक्षा की और घटनाक्रम की जानकारी ली। सांसद अरुण सागर ने सभी अवैध रास्तों को चिह्नित कर बंद करने की आवश्यकता पर जोर दिया। डीआरएम ने कहा कि लक्सर से आलमनगर (लखनऊ) तक के सभी अवैध रास्ते अब...