मुरादाबाद, मार्च 22 -- मुरादाबाद। रोजा-सीतापुर सेक्शन में ट्रेनें अब रफ्तार पकड़ने लगी हैं। पुराने पुलों को हटाकर नौ नए पुलों को स्थापित किया गया है। अब इस कारण बिना कॉशन के ट्रेनें रफ्तार से इन पुलों से निकल रही हैं। मुरादाबाद मंडल में रेल संचालन को लेकर लगातार कार्य किए जा रहे हैं। ट्रैक की व्यवस्था और रेल संचालन को लेकर कई बड़ी उपलब्धि हासिल भी की गई है। रोजा से सीतापुर के बीच पुराने पुलों को हटाकर उनकी जगह आरसीसी बाक्स स्थापित किए गए हैं। यह पूरा काम एक माह के अंदर ही पूरा कर लिया गया। रोजा से सीतापुर के बीच नौ पुलों को हटाकर उनकी जगह आरसीसी बॉक्स स्थापित किए गए हैं। अब इन पुलों से तेज रफ्तार से ट्रेनें गुजरने लगी हैं। इन पुलों के स्थापित होने से करीब 30 मिनट के समय की बचत होने लगी है। पुराने पुलों की हालत खराब होने से ट्रेनों को कॉशन...