देवघर, मार्च 16 -- स्थानीय नबी बक्स रोड़ निवासी हाफिज इमरानुज जमा कुरैशी कहते हैं कि रमजानुल मुबारक का अंतिम दौर चल रहा है। इस महीना को पवित्र और बरकत वाला माह कहा जाता है। इस महीने में मुस्लिम धर्मावलंबी अल्लाह की इबादत करते हैं। यह महीना समाज की गरीब और जरूरतमंदों का मदद करने का है। इस महीने में रोजा रखना अकीदतमंदों का फर्ज है। रोजा रखना अल्लाह की इबादत कहलाता है। इफ्तार करने से अल्लाह रोजेदारों के गुनाह माफ करते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...