शाहजहांपुर, दिसम्बर 12 -- शाहजहांपुर। रोजा थाना क्षेत्र के उदियापुर गांव में शुक्रवार सुबह एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से हड़कंप मच गया। मृतका की पहचान शिखा (24) पत्नी बागेश शुक्ला के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ घर पर जुट गई। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का मुआयना किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता आलोक द्विवेदी, निवासी पिहानी थाना क्षेत्र के ईटारा गांव ने बताया कि उनकी बेटी शिखा की शादी इसी वर्ष मई महीने में धूमधाम से बागेश शुक्ला के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष की ओर से आए दिन बेटी को प्रताड़ित किया जा रहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि शुक्रवार सुबह उन्हें सूचना मिली कि शिखा की मौत हो गई है। जब वे परिवार के साथ पहुंचे तो शिखा का शव संदिग्ध हालात मे...