शाहजहांपुर, मार्च 25 -- रोजा। रोजा में लगने वाली साप्ताहिक बाजार में इस में समय चोर गैंग सक्रिय है। मछली बाजार की ओर एक व्यक्ति समान लेने के लिए बाजार में चला गया। जब वह लौट कर आया तो उसकी बाइक गायब थी। उसने काफी इधर उधर खोजबीन की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। रोजा थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे आदि भी देखे जा रहे है। लेकिन अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...