शाहजहांपुर, मार्च 4 -- रोज़ा पावर सप्लाई कंपनी लिमिटेड की टाउनशिप में भव्य फ्लावर शो का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 23 प्रजातियों के फूलों और पौधों की आकर्षक प्रदर्शनी लगाई गई। रंग-बिरंगे फूलों की मनमोहक सजावट ने पूरे परिसर को सुगंधित और आकर्षक बना दिया।कार्यक्रम का उद्घाटन स्टेशन डायरेक्टर हृदय तोमर ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे और फूल न केवल वातावरण को सुंदर बनाते हैं, बल्कि लोगों के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा भी भरते हैं। फ्लावर शो में एस्टर, पिटूनिया, फ्लॉक्स, जरबेरा, कैलेंडुला, डहेलिया, बरबीना, पैंजी, साल्वीया, डायनथस, एंथूरियम, मैरीगोल्ड सहित विभिन्न प्रकार के फूल प्रदर्शित किए गए। कार्यक्रम के दौरान बच्चों के लिए फूलों के नामों पर आधारित क्विज प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें विजेता बच्चों को पुरस्कृत कि...