नई दिल्ली, मार्च 21 -- राजधानी दिल्ली के कुख्यात गैंगस्टर हाशिम बाबा की पत्नी जोया ने शनिवार को दिल्ली उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर की। इस याचिका में उसने तिहाड़ जेल के अधिकारियों पर प्रताड़ना देने का आरोप लगाया गया। जोया के आरोपों के अनुसार जेल अधिकारियों ने उसे रमजान के महीने में परेशान करते हुए ना केवल उससे पैसे मांगे, बल्कि बीती दो मार्च को सोमवार के दिन उसे रोजा भी नहीं रखने दिया गया। उच्च न्यायालय में लगाई अपनी याचिका में जोया ने तिहाड़ जेल के चार अधिकारियों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। इन अधिकारियों में दो सहायक अधीक्षक और दो मैट्रन शामिल हैं। जोया की तरफ से इस याचिका के जरिए इस मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की गई है। जोया की याचिका पर 23 मार्च(सोमवार) को उच्च न्यायालय में सुनवाई हो सकती है। यह भी पढ़ें- पेरिफेरल एक्सप...