शाहजहांपुर, जुलाई 11 -- शाहजहांपुर। उत्तर रेलवे का महत्वपूर्ण रोजा जंक्शन पिछले कई दिनों अव्यवस्थाओं का शिकार है। प्रतिदिन सैकड़ों यात्रियों की आवाजाही वाले इस जंक्शन पर साफ-सफाई, पेयजल और शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाएं बदहाल हैं। प्लेटफार्मों पर जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं, शौचालय गंदगी से पटे पड़े हैं और पेयजल की व्यवस्था भी दयनीय बनी है, जिससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: अव्यवस्थाओं का शिकार रोजा जंक्शन, गंदगी और बदहाल सुविधाओं से यात्री बेहालगंदगी की समस्या स्टेशन के प्लेटफार्मों पर कूड़ा उठाए नहीं जाने से गंदगी फैली हुई है। कई स्थानों पर प्लास्टिक की बोतलें, खाद्य सामग्री के अवशेष और अन्य कचरा जमा होने से दुर्गंध फैल रही है। ऐसे में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस प...