कानपुर, मार्च 11 -- कानपुर। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने रोजा इफ्तार और होली मिलन समारोह इफ्तिखाराबाद में आयोजित किया। यहां पहले इफ्तार किया गया। बाद में फूलों की होली खेली गई। मंच के संयोजक मुख्य अतिथि मोहम्मद अफजाल ने कहा कि रमज़ान का महीना आत्मसंयम और होली का पर्व आपसी प्रेम व सौहार्द का होता है। इस मौके पर देश में अमन-चैन, आपसी भाईचारे और राष्ट्र की उन्नति के लिए दुआ हुई। यहां कानपुर प्रांत संयोजक अशफ़ाक सिद्दीकी, आफताब आलम, इस्लाम अब्बास, रजा रिजवी, समी अंसारी, महताब आलम आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.