मऊ, मार्च 15 -- चिरैयाकोट। नगर स्थित आजमगढ़-गाजीपुर मार्ग के महतवाना तिराह के समीप शनिवार की शाम युवा व्यवसायी सुनील मौर्य की ओर से इफ्तार का आयोजन किया गया। जिसमें हिन्दू मुस्लिम दोनों समुदायों के लोगों ने भाग लेकर गंगा जमुनी तहजीब को बल दिया। इफ्तार में आए नगर के मिर्जा गौस बेग ने बताया कि रमजान मे रोजेदारों को रोजा इफ्तार कराने से घर की बरकत बढ़ती है। रमजान रोजेदारों को इफ्तार कराना बहुत ही नेक काम है। इस अवसर पर पूर्व ब्लाक प्रमुख अरुण कुमार सिंह, मोनू यादव, सभासद संदीप कुमार, एखलाक खान, आमीर खान, कासिम, हसन, अब्दुल कादिर, नेयाज, राजु आदि अनेकों लोग सम्मलित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...