सहारनपुर, मार्च 12 -- चकहरेटी में रोजा इफ्तार कराकर सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल कायम की। हिन्दू भाईयों ने रोजेदारों को रोजा इफ्तार कराया और एक दूसरे से गले मिले।समाजसेवी अंकुर यादव व अंकित यादव ने अपने आवास पर रोजा इफ्तार कार्यक्रम रखा जिसमें गांव के साथ पास के गांव से भी रोजेदारों ने शिरकत की। हिन्दू भाई रोजेदारों की सेवा में जुटे नजर आए। सभी का कहना था कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से आपसी सौहार्द को बढ़ावा मिलता है तथा आपस में प्यार मोहब्बत देखने को मिलता है तथा यही हमारे देश की खूबसूरती है। मुहम्मद इश्तियाक, लियाकत अली, मेहरबान, प्रवीण कश्यप, विजय सैनी, सुमित कश्यप, अर्जुन कश्यप, श्याम कुमार कश्यप,रिजवान आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...