अयोध्या, मार्च 17 -- भेलसर। रुदौली तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा ग्राम पंचायत गनौली मजरे सुलेमानपुर में वरिष्ठ सपा नेता मोहम्मद आरिफ के आवास पर रोजा इफ्तार कार्यक्रम आयोजत हुआ। रोजेदारों और क्षेत्रवासियों की बड़ी मौजूदगी के बीच इफ्तार में समाज में भाईचारे का पैगाम दिया गया। सभी ने मिलकर रोजा खोला और मुल्क में अमन-चैन, खुशहाली और तरक्की के लिए दुआ की। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि सरफराज नसरुल्ला, नगर पालिका परिषद रुदौली अध्यक्ष जब्बार अली, मोहम्मद रईस, पूर्व प्रधान अब्दुल कय्यूम, गुलजार अहमद, मास्टर निसार अहमद, एहरार अहमद, गुड्डू सिद्दीकी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...