रोजा इफ्तार पार्टी से आपसी सौहार्द का संदेश
बागपत, मार्च 16 -- बागपत। लायंस क्लब बागपत द्वारा वात्स्यायन पैलेस में रोजा इफ्तार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने एक साथ मिलकर इफ्तार किया और आपसी प्रेम व साम्प्रदायिक सौहार्द का संदेश दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब के अध्यक्ष अजय शर्मा ने की। चेयरमैन एमजेएफ गजेंद्र सिंह बली एवं कुलदीप गोस्वामी की देखरेख में सभी व्यवस्थाएं संपन्न हुईं। इस मौके पर गजेंद्र सिंह बली ने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में एकता और भाईचारे की भावना मजबूत होती है। इस अवसर पर नवाब अहमद हमीद, नगर पालिका अध्यक्ष एडवोकेट राजुददीन, बसीर अहमद, महबूब खान, राजपाल शर्मा, विजयपाल यादव प्रमोद, प्रकाश शर्मा, डॉ महेंद्र धामा, डॉ महेश शर्मा लायंस क्लब के वरिष्ठ पदाधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.