मऊ, मार्च 14 -- मऊ, संवाददाता। नगर के मुहल्ला डोमनपुरा स्थित एम.ए.ए फाउंडेशन के प्रांगण में रमज़ान के 23वें दिन भव्य इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इस इफ्तार पार्टी का आयोजन समाजसेवी जमाल अर्पण द्वारा किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में रोज़ेदारों ने भाग लिया। इफ्तार पार्टी में स्थानीय लोगों के अलावा विभिन्न सामाजिक संस्थाओं व संगठनों के लोग शामिल हुए। इफ्तार पार्टी के दौरान सभी अतिथियों और स्थानीय लोगों ने एक साथ रोज़ा इफ्तार कर रमज़ान के पाक महीने की बरकत और अहमियत का संदेश दिया। इस अवसर पर जमाल अख्तर अर्पण ने बताया कि रमज़ान के इस पवित्र माह में समाजिक सौहार्द और भाईचारे को बढ़ावा देने के लिए हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी इस इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया है। इस तरह के आयोजन से लोगों में सामूहिक रूप से इफ्तार व एकता और सद्भाव का संदेश मि...