शाहजहांपुर, फरवरी 12 -- रोजा में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में बुधवार को दो दिवसीय कैम्पस प्लेसमेंट के आयोजन का शुभारंभ हो गया। पहले दिन शार्प टैलेण्ट इण्डियां कम्पनी द्वारा मारूती सुजूकी इण्डियां लिमिटेड गुजरात ने प्रतिभाग किया गया। पहले दिन कैम्पस प्लसेमेट में 120 अभ्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें से कम्पनी के प्रतिनिधियों द्वारा 70 अभ्यार्थियो का चयन किया गया। कार्यकम के आयोजन में प्रधानाचार्य अरविन्द कुमार के मार्गदर्शन में रविन्द्र कुमार, प्रीति मौया, महिमा पाण्डेय आदि अनुदेशकों का सहयोग रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...